पीएम के 75वें जन्मदिवस पर बांटे गये 75 औषधीय पौधे

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
राघोपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को डुमरी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. इस दौरान 75वें जन्मदिन होने के कारण 75 लोगों के बीच औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया. पौधा वितरण कर भाजपा नेता प्रो बैद्यनाथ भगत ने पौधा पाने वालों से अनुरोध किया कि इस पौधा को एक स्मृति के रूप में लगाकर संतान की तरह संरक्षित करने का प्रण कीजिए. उन्होंने कहा कि एक पेड़ सौ संतान के समान होता है. आंवला को धातृ यानि मां बोला जाता है. बिल्ववृक्ष में तो स्वयं महादेव वास करते हैं. मौके पर मंडल अध्यक्ष आलोक चौधरी, डुमरी पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र साह, उपाध्यक्ष सरोज देवी, बूथ पालक बिंदेश्वरी चौधरी, बैद्यनाथ चौधरी, माला कुमारी, किरण देवी, शिवनंदन चौधरी, आरती देवी, रंजीत ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




