दूसरे दिन 66 उम्मीदवारों ने भरा परचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2016 7:26 AM

विज्ञापन

किसनपुर : पंचायत चुनाव 2016 के तहत नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 66 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. आरओ भीम शर्मा ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए 18, सरपंच पद के लिए 10, पंचायत समिति पद के लिए छह, वार्ड सदस्य पद के लिए13 […]

विज्ञापन
किसनपुर : पंचायत चुनाव 2016 के तहत नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 66 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. आरओ भीम शर्मा ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए 18, सरपंच पद के लिए 10, पंचायत समिति पद के लिए छह, वार्ड सदस्य पद के लिए13 तथा वार्ड पंच के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.
प्रखंड क्षेत्र स्थित राजपुर पंचायत से मुखिया पद को लेकर मंगलवार को बीबी जरीना खातून ने अपना नामांकन दाखिल किया. प्रत्याशी ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कराया. मौके पर मो रिजवान, सुलतान अहमद, रफीक अहमद, मो शमीम, मो मोजीबुर रहमान, नूर हसन, नुरुल्लाह, मो नूर कमर, जुबेर अहमद, असगर अली सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन