720 बोतल शराब बरामद, बाइक छोड़ फरार हुआ तस्कर

थाने की पुलिस ने गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोचगामा पंचायत के वार्ड 09 से 720 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक को जब्त किया.
वीरपुर. थाने की पुलिस ने गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोचगामा पंचायत के वार्ड 09 से 720 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक को जब्त किया. मामले को लेकर अप्राथमिकी कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि पुलिस टीम गश्ती कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर कोचगामा पंचायत के वार्ड 09 के रास्ते लाया जा रहा है. सूचना आधारित स्थल पर पुलिस की गश्ती टीम को भेजा गया. जहां कुछ देर बाद दो बाइक को आते देखा गया. इस दौरान जब पुलिस की टीम बाइक सवार को खदेड़ने लगी तो बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. बाइक और बाइक पर रखे सामान को थाना लाया गया. समान को खोलने पर उसमें शराब थी. जिसकी गिनती किये जाने पर 680 बोतल नेपाली दिलवाले ब्रांड और 80 बोतल ब्रिक्स ब्रांड की शराब यानि कुल मिलाकर 720 बोतल शराब थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




