बीआरसी निर्माण का अभिलेख गायब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 2:18 AM

विज्ञापन

किसनपुर : शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किये जाने को लेकर लाखों करोड़ों रुपये बहाये जा रहे है. साथ ही व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने को लेकर सभी प्रकार के भवनों को मॉडल तरीके से बनाये जाने की कवायद जारी है. यहां तक कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किये जाने की बात भी की जा रही […]

विज्ञापन

किसनपुर : शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किये जाने को लेकर लाखों करोड़ों रुपये बहाये जा रहे है. साथ ही व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने को लेकर सभी प्रकार के भवनों को मॉडल तरीके से बनाये जाने की कवायद जारी है. यहां तक कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किये जाने की बात भी की जा रही है.

बावजूद इसके मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन निर्माण प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मालूम हो कि इस प्रखंड संसाधन केंद्र भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कई सवाल उत्पन्न हुआ था. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह अर्द्धनिर्मित भवन कई वर्षों से व्यवस्था पर मुंह चिढ़ा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन