अभिनय व संगीत के क्षेत्र में इमरान ने बनायी पहचान

Updated:
विज्ञापन

अभिनय व संगीत के क्षेत्र में इमरान ने बनायी पहचान छातापुर प्रखंड के महद्दीपुर के रहने वाले हैं इमरानधारावाहिक सीआइडी व क्राइम पेट्रोल में भी कर चुके हैं अभिनयफोटो-07,कैप्सन- इमरान का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, सुपौलजब इरादे बुलंद हो तो सफलता खुद ब खुद कदम चूमती है. जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर निवासी 25 वर्षीय […]

विज्ञापन

अभिनय व संगीत के क्षेत्र में इमरान ने बनायी पहचान छातापुर प्रखंड के महद्दीपुर के रहने वाले हैं इमरानधारावाहिक सीआइडी व क्राइम पेट्रोल में भी कर चुके हैं अभिनयफोटो-07,कैप्सन- इमरान का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, सुपौलजब इरादे बुलंद हो तो सफलता खुद ब खुद कदम चूमती है. जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर निवासी 25 वर्षीय इमरान खान ने अभिनय व संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर इस कथन को चरितार्थ किया है. ग्रामीण व अति पिछड़े क्षेत्र से उभरे इस युवक ने न सिर्फ कई फिल्म व टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है, बल्कि संगीत के प्रति जबरदस्त ललक व प्रेम की वजह से उन्होंने अब तक 50 से अधिक म्यूजिक एलबम का निर्माण किया है. महज 15 वर्ष की उम्र से कला का सफर शुरू करने वाले इमरान ने 10 वर्षों के कैरियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसी कड़ी में गत वर्ष 2015 में उन्होंने पटना में अपना रिकार्डिंग स्टूडियो भी स्थापित कर लिया है. इमरान की तमन्ना है कि एक दिन वह बॉलीवुड में संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करें. फिल्म व टीवी में अभिनय का सफरइमरान ने अपराध पर आधारित मशहूर टीवी धारावाहिक सीआइडी व क्राइम पेट्रोल में अभिनय कर पहचान बनायी है. उन्होंने इटीवी द्वारा प्रसारित रियलिटी शो हास्य सम्राट में भी काम किया है. इसके अलावा भोजपुरी फिल्म कलयुग के भाई होला एैसन में अपने अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं. म्यूजिक एलबम निर्माण में बजाया डंकाइमरान अब तक करीब चार दर्जन से अधिक म्यूजिक एलबम का निर्माण कर चुके हैं. उनके द्वारा निर्मित एलबम जयकारा शेरा वाली का, महिमा भोले नाथ की व देवघर में बमबम भोले काफी चर्चित रही. वर्तमान में वे खान फिल्म्स म्यूजिक प्रोडक्सन के बैनर तले दो भोजपुरी एलबम बनाने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि इन एलबम की रिलीज मकर संक्रांति के मौैके पर की जायेगी. लघु फिल्म बना रहेनिर्माता इमरान फिलवक्त एक लघु फिल्म ‘दी शॉल’ के निर्माण में सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि भ्रष्ट राजनीति पर आधारित इस फिल्म को इस वर्ष मार्च में गोवा में आयोजित लघु फिल्म फेस्टिवल में शामिल कराने का प्रयास किया जायेगा. फेस्टिवल में उक्त फिल्म का चयन किस स्तर पर होता है, यह तो अभी समय के गर्त में है, लेकिन यह सच है कि जिले के होनहार पूत इमरान ने अपनी कला व प्रतिभा के बूते अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन