स्थलीय जांच के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
सुपौल : मल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला स्थित वार्ड नंबर नौ स्थित सड़क से गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा ईंट निकाल लिये जाने के मामले में मो नसीम ने कार्रवाई किये जाने की मांग की है. मो नसीम ने बताया कि वह 10 व 19 दिसंबर को आयोजित जनता दरबार में […]
सुपौल : मल्हनी पंचायत स्थित पुनर्वास टोला स्थित वार्ड नंबर नौ स्थित सड़क से गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा ईंट निकाल लिये जाने के मामले में मो नसीम ने कार्रवाई किये जाने की मांग की है. मो नसीम ने बताया कि वह 10 व 19 दिसंबर को आयोजित जनता दरबार में कार्रवाई को लेकर फरियाद की गुहार लगाये थे.
जिलाधिकारी ने आवेदन के आलोक में बीडीओ सुपौल को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था. बीडीओ द्वारा स्थलीय जांच की गयी, लेकिन उक्त मामले पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. मो नसीम ने गुरुवार को जनता दरबार में आवेदन देकर बताया कि उनके द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्रवाई नहीं किये जाने से उक्त कार्य में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली – गलौज की जा रही है. जांच के दौरान बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण में आवेदक द्वारा दिये आवेदन को सही पाया.
बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. मो नसीम ने जांच पदाधिकारी पर नामजद व्यक्ति के प्रभाव में आकर कार्रवाई नहीं किये जाने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










