अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर पशु व्यवसायी से 46 हजार रुपये लूटा

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर पशु व्यवसायी से 46 हजार रुपये लूटा छातापुर थाना क्षेत्र के सुखाय चौक से पश्चिम स्थित टोला के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मवेशी व्यवसायियों से 46 हजार रुपये लूट लिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग […]

विज्ञापन

अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर पशु व्यवसायी से 46 हजार रुपये लूटा छातापुर थाना क्षेत्र के सुखाय चौक से पश्चिम स्थित टोला के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मवेशी व्यवसायियों से 46 हजार रुपये लूट लिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पूरब दिशा की ओर भाग निकले.घटना की सूचना पर डीएसपी त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पीडि़त व्यवसायियों से घटना की जानकारी प्राप्त कर अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया.हालांकि पुलिस को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई.पशु व्यवसायी भागवतपुर निवासी अहमद साफी के बयान पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 272/15 दर्ज कर लिया है. व्यवसायी श्री साफी के अनुसार माधोपुर निवासी मो एनुल के साथ वे 65 हजार रुपये लेकर मवेशी खरीद के लिये सूयार्पुर मवेशी हाट गये थे.हाट से पांच मवेशी खरीद कर गुरुवार की संध्या लौट थे.इसी बीच परियाही स्थित मिरचैया धार पार करने के बाद तीन बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक नाटकीय तरीके से अपने को माधोपुर निवासी बता कर साथ चलने लगा.युवकों ने बताया कि उसका बाइक स्टार्ट नहीं हो रहा है.बताया कि बाढ़ आश्रय स्थल के समीप पहुंचते ही युवकों ने हथियार का भय दिखा कर 45 हजार नगद तथा मो एनुल से एक हजार पांच सौ रुपये लूट लिया.अपराधियों ने साथ चल रहे एक ग्रामीण भुवनेश्वर मुखिया से मछली मारने वाला जाल भी छीन लिया.डीएसपी श्री विद्यार्थी ने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन