अगलगी में दो घर सहित हजारों की संपत्ति जली
अगलगी में दो घर सहित हजारों की संपत्ति जली मरौना. थाना क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच में बुधवार की रात आग लग जाने से एक परिवार के दो घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी. इस घटना में दस हजार नकद, फर्नीचर, कपड़ा सहित अनाज आदि जल कर […]
अगलगी में दो घर सहित हजारों की संपत्ति जली मरौना. थाना क्षेत्र के बेलही पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच में बुधवार की रात आग लग जाने से एक परिवार के दो घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी. इस घटना में दस हजार नकद, फर्नीचर, कपड़ा सहित अनाज आदि जल कर राख हो गये. अगलगी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया. पीड़ित अधिवक्ता सूर्य नारायण राम ने बताया कि बुधवार की देर रात को अलाव से निकली चिनगारी से आग लग गयी. इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी है. राजस्व कर्मचारी राजदेव प्रसाद यादव व सिंघेश्वर प्रसाद यादव ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया. सीओ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा किये गए निरीक्षण के रिपोर्ट के आधार पर अग्नि पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










