भारतीय जन लेखक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 जनवरी को

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जन लेखक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 जनवरी को प्रतिनिधि, सुपौलभारतीय जन लेखक संघ का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आगामी 10 जनवरी को आयोजित किया जायेगा. सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रसिद्ध साहित्यकार व भारत सरकार के पूर्व सूचना प्रसारण निदेशक पद्म श्री श्याम सिंह करेंगे. जबकि सम्मेलन मे मुख्य […]

विज्ञापन

भारतीय जन लेखक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 10 जनवरी को प्रतिनिधि, सुपौलभारतीय जन लेखक संघ का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आगामी 10 जनवरी को आयोजित किया जायेगा. सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रसिद्ध साहित्यकार व भारत सरकार के पूर्व सूचना प्रसारण निदेशक पद्म श्री श्याम सिंह करेंगे. जबकि सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप में पाल आवाज पटना के संपादक अरुण कुमार मंडल, मुख्य अतिथि सह अंबेदकर मिशन पत्रिका के संपादक भाप्रस बुद्ध शरण हंस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर राष्ट्रीय जन लेखक संघ के उपाध्यक्ष एचबी विश्वा (भूटान) मौजूद रहेंगे. सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सोहन पाल सुमनाक्षर करेंगे. जानकारी देते हुए भारतीय जन लेखक संघ के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र नारायण पंकज ने बताया कि सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया जायेगा. प्रथम सत्र विचार सत्र होगा. जिसमें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया जायेगा. इसमें भारत के 22 राज्यों के लेखक, विशिष्ट अतिथि व प्रतिनिधि भाग लेंगे. दूसरे सत्र में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. जबकि तृतीय सत्र में संगठन के राष्ट्रीय समिति का गठन किया जायेगा. इस दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष एवं कार्य समिति के सदस्यों का निर्वाचन किया जायेगा. सम्मेलन का समापन व धन्यवाद ज्ञापन जामिया मिलिया इस्लामिया के मो दानिश खान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन