सड़क अतक्रिमित करने से आवागमन अवरुद्ध
छातापुर : प्रखंड के मोहम्मदगंज पंचायत स्थित हसनपुर वार्ड नंबर 01 में महादलित बस्ती से लेकर दास टोला तक जाने वाली कच्ची सड़क पर पूआल का टाल लगा कर आवागमन बाधित कर दिये जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौप कर […]
छातापुर : प्रखंड के मोहम्मदगंज पंचायत स्थित हसनपुर वार्ड नंबर 01 में महादलित बस्ती से लेकर दास टोला तक जाने वाली कच्ची सड़क पर पूआल का टाल लगा कर आवागमन बाधित कर दिये जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौप कर आवागमन की समस्या को दूर करते हुए दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.
दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन पर स्थानीय मुखिया युक्तलाल सरदार, सरपंच रविंद्र सरदार व पंचायत समिति सदस्य दिनेश पासवान ने भी अपना हस्ताक्षर कर सहमति जताते समुचित कार्रवाई का अनुरोध किया है.ग्रामीण धनिक लाल दास, अजय कुमार, नागेश्वर दास, कालेश्वर दास, राजु कुमार दास, गुरूदेव दास, कमलेश्वरी दास, कारी पासवान, वीणा देवी, मुन्ना दास, फनिलाल दास ,मंजय कुमार दास, अशोक राम, दरोगी राम, प्रमीला देवी, मुन्नी देवी, बबलू कुमार, गुलाब चंद दास, पंकज कुमार राम, गिरानंद पासवान आदि द्वारा दिये आवेदन में कहा गया है
कि सरकारी योजना राशि से बने कच्ची सड़क पर स्थानीय अगम लाल पासवान द्वारा बीच सड़क पर पूआल का टाल लगा दिया गया है. इस कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बस्ती वासियों को आने- जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. श्री पासवान द्वारा किये गये इस कृत्य से बस्ती के लोग परेशान हैं.
आवेदन के अनुसार ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से बाधित आवागमन को अविलंब बहाल कराते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क बाधित स्थल की जांच के लिए अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी को भेजा जा रहा है. जांच प्रतिवेदन के आलोक में दोषी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










