सिंहेश्वर ने बरूआरी को छह विकेटों से हराया

Updated:
विज्ञापन

सिंहेश्वर ने बरूआरी को छह विकेटों से हराया फोटो-06,कैप्सन- क्रिकेट खेलते खिलाड़ी.जदिया. स्थानीय क्रीड़ा मैदान कोरियापट्टी में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच शनिवार को बरुआरी और सिंहेश्वर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरूआरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर ने बरूआरी को छह विकेटों से हराया फोटो-06,कैप्सन- क्रिकेट खेलते खिलाड़ी.जदिया. स्थानीय क्रीड़ा मैदान कोरियापट्टी में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच शनिवार को बरुआरी और सिंहेश्वर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरूआरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाये. जवाब में उतरी सिंहेश्वर की टीम ने 16 ओवर और चार गेंद में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. इस तरह सिंहेश्वर की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की. सिंहेश्वर टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार को मेन ऑफ द मैच से नवाजा गया. इन्होंने छह रन देकर तीन विकेट चटकाया.अंपायर राजन सिंह व दीपक कुमार थे. कमेंटेटर अनिल कुमार अरुण व स्कोरर नितिन बिहारी व सुनील कुमार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन