जीरो टिलेज से समान मात्रा में डाला जाता है बीज
जीरो टिलेज से समान मात्रा में डाला जाता है बीज फोटो – 13कैप्सन – जीरो टिलेज से करायी जा रही गेंहू की बुआई कुनौली. प्रखंड क्षेत्र के महुआ वार्ड नंबर नौ स्थित शनिवार को जीरो टिलेज के माध्यम से गेंहू की बुआई कराया गया. कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किसान राजधर यादव के […]
जीरो टिलेज से समान मात्रा में डाला जाता है बीज फोटो – 13कैप्सन – जीरो टिलेज से करायी जा रही गेंहू की बुआई कुनौली. प्रखंड क्षेत्र के महुआ वार्ड नंबर नौ स्थित शनिवार को जीरो टिलेज के माध्यम से गेंहू की बुआई कराया गया. कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किसान राजधर यादव के खेत में गेंहू की बुआई की गयी. इस मौके पर समन्वयक श्री कुमार ने बताया कि गेंहू की खेती में किसानों को जीरो टिलेज का इस्तेमाल करनी चाहिए. बताया कि इस माध्यम से खेती करने पर किसानों को खेत की अधिक जुताई नहीं करनी पड़ती है. साथ ही बीज का भी कम उपयोग होता है. बताया कि जीरो टिलेज से खेत में एक समान बीज डाला जाता है. जिससे किसानों को कम लागत में अच्छी पैदावार भी हो सकता है. बताया कि इस पद्धति को अपना कर किसान नमी वाले खेतों में भी गेंहू की खेती कर सकते हैं. इस मौके पर तकनीकी प्रबंधक राजीव रंजन, विवेक कुमार सहित कई किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










