स्कूल में बीएमपी जवानों के ठहरने से पढ़ाई बाधित
स्कूल में बीएमपी जवानों के ठहरने से पढ़ाई बाधितस्कूल के चूल्हे पर बनता है जवानों का भोजनदो महीने से बंद है मध्याह्न भोजन का संचालनफोटो-01,02,कैप्सन-विद्यालय में उपस्थित बच्चे व चूल्हे पर बीएमपी के जवानों का कब्जा.प्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलुआ बाजार में मध्याह्न भोजन का चावल व राशि उपलब्ध रहने के बावजूद […]
स्कूल में बीएमपी जवानों के ठहरने से पढ़ाई बाधितस्कूल के चूल्हे पर बनता है जवानों का भोजनदो महीने से बंद है मध्याह्न भोजन का संचालनफोटो-01,02,कैप्सन-विद्यालय में उपस्थित बच्चे व चूल्हे पर बीएमपी के जवानों का कब्जा.प्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलुआ बाजार में मध्याह्न भोजन का चावल व राशि उपलब्ध रहने के बावजूद 11 अक्तूबर से मध्याह्न भोजन योजना का संचालन बंद है. इस़से विद्यालय पहुंचने वाले सैकड़ों छात्र व छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इसकी मुख्य वजह विद्यालय के दो कमरे व चूल्हे पर बीएमपी के जवानों का कब्जा है. इन्हें विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में उत्पन्न हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर तैनाती की गयी थी. इसके कारण न सिर्फ विद्यालय का मध्याह्न भोजन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है. विद्यालय में नामांकित बच्चों में लगभग साढ़े पांच सौ बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन रहती है.कहती हैं प्रधानाध्यापिका प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में बीएमपी जवानों को ठहरा दिया गया, लेकिन उन्हें इसकी लिखित सूचना नहीं दी गयी. दो माह से विद्यालय के वर्ग सात व आठ के कक्ष में सुरक्षा बलों के जवान रहते हैं.मध्याह्न भोजन के चुल्हे पर बीएमपी के जवानों का खाना बनता है. इसके कारण विद्यालय के पठन -पाठन के साथ ही बच्चों का मध्याह्न भोजन भी नहीं बन रहा है. इस संबंध में बीआरसी कार्यालय को टेलीफोन से सूचना दे दी गयी है. बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गयी है. कहते हैं अधिकारीइस बाबत बीइओ लल्लू पासवान ने बताया कि चुनाव कार्य के दौरान ही जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय भवन को उपयोग में लिया गया था. इसकी सूचना न तो उन्हें दी गयी थी और न ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा अब तक दी गयी है. छात्रों को हो रही परेशानी के समाधान का हल जल्द ही निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










