समाज के हरेक व्यक्ति को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए: अरुणेंद्र

Updated:
विज्ञापन

समाज के हरेक व्यक्ति को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए: अरुणेंद्र समाज के हर व्यक्ति को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए : जिला जज फोटो-01,कैप्सन- दीप प्रज्वलित करते जिला व सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र प्रसाद सिंह.प्रतिनिधि, सुपौलराष्ट्रीय विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का […]

विज्ञापन

समाज के हरेक व्यक्ति को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए: अरुणेंद्र समाज के हर व्यक्ति को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए : जिला जज फोटो-01,कैप्सन- दीप प्रज्वलित करते जिला व सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र प्रसाद सिंह.प्रतिनिधि, सुपौलराष्ट्रीय विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला व सत्र न्यायाधीश श्री अरुणेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में लगाये गये लोक अदालत में बैंक, उपभोक्ता फोरम, उत्पाद, वैवाहिक, मोटर वाहन अधिनियम, सिविल, आपराधिक, विद्युत, टेलीफोन, अनुसूचित जाति व जन जाति व अन्य सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन आपसी सुलह व समझौते के आधार पर किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला व सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने किया. लोक अदालत में समझौता के तहत मामलों के निबटारे के लिए भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गयी. मामलों के निष्पादन के लिए जिला न्यायाधीश ने छह टीमों का गठन किया था. इनमें विभिन्न तरह के मामलों की सुनवाई के लिए वरीय न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पीठ का गठन किया गया था. जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार श्री सिंह ने बताया कि लोक अदालत में तीन बजे तक लगभग 19 हजार मामलों का निष्पादन किया गया. उन्होंने निष्पादित होने वाले मुकदमों की अनुमानित संख्या करीब 25 हजार बतायी. उन्होंने कहा कि भारत में जितने भी कानून बनाये गये हैं, उसी हिसाब से विवाद भी बढ़े हैं. पर, न्यायालयों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ. इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निबटारा आपसी सुलह के आधार पर सुगमता व त्वरित गति से किया जा रहा है. समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह दूसरे का सम्मान करे. एक दूसरे के सम्मान से न सिर्फ समाज में आपसी सौहार्द बनेगा, बल्कि विवादों की संख्या में भी कमी आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन