बगैर सूचना के गायब हैं लिपिक
बगैर सूचना के गायब हैं लिपिकत्रिवेणीगंज. उच्च विद्यालय त्रिवेणीगंज के लिपिक योगदान के बाद से बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं. इस कारण विद्यालय का अधिकांश कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यालय के प्राचार्य मंसूर आलम ने बताया कि विभाग द्वारा इस विद्यालय को दो लिपिक का सृजित पद है. जहां एक लिपिक को पदस्थापित किया […]
बगैर सूचना के गायब हैं लिपिकत्रिवेणीगंज. उच्च विद्यालय त्रिवेणीगंज के लिपिक योगदान के बाद से बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं. इस कारण विद्यालय का अधिकांश कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यालय के प्राचार्य मंसूर आलम ने बताया कि विभाग द्वारा इस विद्यालय को दो लिपिक का सृजित पद है. जहां एक लिपिक को पदस्थापित किया गया था. जहां लिपिक भवेश कुमार की नियुक्ति बीते एक वर्ष पूर्व हुआ था. बताया कि श्री कुमार को अनुकंपा के आधार विद्यालय में योगदान दिलाया गया था. लेकिन योगदान के उपरांत से ही विद्यालय नहीं आ रहे हैं. मो आलम ने बताया कि श्री कुमार के अनुपस्थिति की सूचना संबंधित कार्यालय को दी जा चुकी है. बताया कि फिलवक्त लिपिक का कार्य शिक्षकों से कराया जा रहा है. बताया कि विद्यालय में चार अनुसेवक का पद भी सृजित है. जहां विभाग द्वारा एक की बहाली की गयी है. बताया कि कर्मियों के अभाव में विद्यालय संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










