शौचालय की व्यवस्था नहीं

Updated:
विज्ञापन

शौचालय की व्यवस्था नहीं प्रतिनिधि, वीरपुरकेंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर स्थिति यह है कि आज भी दर्जनों गांवों के लोग खुले में शौच करने को विवश हैं. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह के महादलित […]

विज्ञापन

शौचालय की व्यवस्था नहीं प्रतिनिधि, वीरपुरकेंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर स्थिति यह है कि आज भी दर्जनों गांवों के लोग खुले में शौच करने को विवश हैं. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह के महादलित बस्ती के करीब एक हजार परिवार खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं. ग्रामीणों के मुताबिक आज तक इस गांव में कोई भी सरकारी मुलाजिम या स्थानीय मुखिया द्वारा शौचालय संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गयी. छेदनी देवी, रामा देवी, निर्मला देवी, आशा देवी का कहना है कि शौचालय नहीं होने से महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है. सभी को रात होने का इंतजार करना पड़ता है. बुधनी देवी, चंदन राम, तेतर राम, लक्ष्मी राम, छोटकेन सरदार आदि ने बताया कि अन्य जगहों पर भले ही सरकार शौचालय बनवा रही है, पर हमारे यहां के लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन