विधायक को किया सम्मानित
सुपौल: मुख्यालय स्थित मो जमालउद्दीन के आवास पर राजद के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह विधायक फैयाज अहमद को समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया. मो आलमगीर की अध्यक्षता में समारोह में मो अहमद को मो जमालउद्दीन ने माला पहना कर अभिनंदन किया. मौके पर विधायक मो अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों का […]
सुपौल: मुख्यालय स्थित मो जमालउद्दीन के आवास पर राजद के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह विधायक फैयाज अहमद को समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया. मो आलमगीर की अध्यक्षता में समारोह में मो अहमद को मो जमालउद्दीन ने माला पहना कर अभिनंदन किया.
मौके पर विधायक मो अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों का समुचित विकास किया जा रहा है. इस विधानसभा चुनाव में जन मानस द्वारा राजद को भरपूर समर्थन दिया गया. पार्टी की गतिविधि व समुचित विकास को लेकर राजद सुप्रीमो द्वारा दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
मो अहमद ने कहा कि सभी मुसलमान भाई इस अभियान को सफल बनाने में अपेक्षित सहयोग करेंगे. ताकि क्षेत्र में समुचित विकास की गाथा गढ़ी जा सके. मौके पर मो जाहिद हुसैन, राजा हुसैन, हफीजुर्रहमान, कमाल उद्दीन, मो इजहार, मो आजम, मो आलम, मो मामुन, बसीउर्रहमान, मो नसीर सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










