72 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुई लापता युवती

Updated:
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुई लापता युवती फोटो -18कैप्सन- अल्पावास गृहप्रतिनिधि, सुपौल अल्पावास गृह से लापता युवती को 72 घंटे बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है.गुरुवार को पुलिस द्वारा सदर थाना में संस्था के सचिव एवं अल्पावास गृह के आरटीओ से लंबी पूछताछ की गयी.वहीं युवती के प्रेमी आर्यन कुमार को […]

विज्ञापन

72 घंटे बाद भी नहीं बरामद हुई लापता युवती फोटो -18कैप्सन- अल्पावास गृहप्रतिनिधि, सुपौल अल्पावास गृह से लापता युवती को 72 घंटे बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है.गुरुवार को पुलिस द्वारा सदर थाना में संस्था के सचिव एवं अल्पावास गृह के आरटीओ से लंबी पूछताछ की गयी.वहीं युवती के प्रेमी आर्यन कुमार को भी बुला कर पूछताछ किया गया.थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि इस मामले में सनहा दर्ज कर युवती की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं.गौरतलब है कि न्यायालय के आदेश से 10 अप्रैल से अल्पावास गृह में रह रही एक युवती मंगलवार की रात अचानक गायब हो गयी.अल्पावास गृह के अधिकारी व कर्मियों को बुधवार की सुबह इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. पूर्व में भी हो चुकी है घटना जिला मुख्यालय स्थित अल्पावास गृह से पूर्व में भी एक युवती गायब हो चुकी है.हालांकि कुछ दिनों बाद उसे ढ़ूंढ़ लिया गया.बीते एक वर्ष पूर्व अल्पावास गृह संचालक एवं कर्मियों की यातना से तंग आ कर माधुरी नामक एक युवती भागने में कामयाब रही थी.हालांकि संस्था वालों द्वारा उसका दिमागी संतुलन खराब रहने का बहाना बना इस मामले में उस वक्त लीपापोती की गयी थी.सवालों के घेरे में है अल्पावास गृह की सुरक्षा कोसी पीडि़त महिला विकास मंच झिंगवा मरौना नामक संस्था द्वारा संचालित अल्पावास गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है.अल्पावास गृह में रह रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनजीओ द्वारा एक चौकीदार को रखा गया है.चंद्र किशोर राम नामक चौकीदार ही 24 घंटे इस अल्पावास गृह की सुरक्षा का कमान संभालते हैं.वहीं दो प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी दिन और रात में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं.कर्मियों ने बताया कि अल्पावास गृह का तीनों दरवाजा हमेशा बंद रहता है.युवती के गायब होने के बाद भी सभी ताले लगे हुए थे. फिर किस प्रकार उक्त युवती अपना सारा सामान लेकर बाहर निकल गयी, इस सवाल का जवाब संस्था के सचिव के पास भी नहीं है.विवादों में रहा है अल्पावास गृह अल्पावास गृह हमेशा से ही विवादों में रहा है.चाहे वह पीडि़त महिलाओं को भूखा रखने का हो या फिर कर्मियों को प्रताडि़त करने का.बावजूद संचालक के विरुद्ध आज तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई.हाल ही में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल के औचक निरीक्षण के दौरान अल्पावास गृह में कई प्रकार की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था.एसडीओ ने जिला पदाधिकारी को समर्पित जांच प्रतिवेदन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये थे.जांच के दौरान कई पुरुष के बेधड़क इस अल्पावास गृह में प्रवेश करने की भी बात सामने आयी थी.लेकिन एसडीओ द्वारा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किये जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.रात में नहीं रहते हैं अधिकारी व कर्मी अल्पावास गृह में कार्यरत एक भी कर्मी रात के समय यहां नहीं रहते हैं.इस बात की पुष्टि पूर्व में भी जांच के दौरान हो चुकी है.बताया जाता है कि जिस रात उक्त युवती गायब हुई उस रात में भी ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी रितु कुमारी देर शाम के बाद अपने आवास पर चली गयी थी.यही वजह है कि उन्हें सुबह में युवती के गायब होने की जानकारी मिली.हालांकि रितु कुमारी अल्पावास गृह में ही रहने का दावा कर रही है.लेकिन इस बात की पुष्टि पूर्व में भी कई बार हो चुकी है कि रात के समय पीडि़ताओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है और बाहर से ताला जड़ कर सभी कर्मी अपने-अपने घर चले जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन