मधेपुरा ने बभनी को तीन विकेटों से हराया

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा ने बभनी को तीन विकेटों से हराया जदिया. क्रीड़ा मैदान कोरियापट्टी में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच शुक्रवार को बभनी बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर खेलने उतरी मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के […]

विज्ञापन

मधेपुरा ने बभनी को तीन विकेटों से हराया जदिया. क्रीड़ा मैदान कोरियापट्टी में आयोजित बैकुंठ प्रसाद सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच शुक्रवार को बभनी बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर खेलने उतरी मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम 148 रनों पर ही ढेर हो गयी. इस तरह मधेपुरा की टीम ने 3 रनों से जीत दर्ज कर लिया. मधेपुरा टीम के खिलाड़ी मो इख्तिकार मैन ऑफ द मैच रहे. इन्होंने दो विकेट भी हासिल किये व 40 रन की पारी भी खेली. अंपायर की भूमिका राजन सिंह व दीपक कुमार ने निभायी. कमेंटेटर अनिल कुमार अरुण व स्कोरर नीतिन बिहारी व सुनील कुमार थे. अगला मुकाबला बरुआरी बनाम मधेपुरा के बीच शनिवार को खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन