बच्चों को लगाया गया आइपीवी का टीका

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को लगाया गया आइपीवी का टीका फोटो – 13कैप्सन – बच्चों को टीका लगाते पीएचसी प्रभारी.प्रतिनिधि, सरायगढ़ पोलियो की डबल सुरक्षा को लेकर बनैनियां पंचायत के नेहालपट्टी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 पर बच्चों को आइपीवी का टीका लगा कर अभियान का शुभारंभ किया गया. शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी डाॅ राम निवास प्रसाद […]

विज्ञापन

बच्चों को लगाया गया आइपीवी का टीका फोटो – 13कैप्सन – बच्चों को टीका लगाते पीएचसी प्रभारी.प्रतिनिधि, सरायगढ़ पोलियो की डबल सुरक्षा को लेकर बनैनियां पंचायत के नेहालपट्टी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 68 पर बच्चों को आइपीवी का टीका लगा कर अभियान का शुभारंभ किया गया. शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी डाॅ राम निवास प्रसाद ने पांच माह की बच्ची को टीका लगा कर कार्यक्रम का आरंभ किया. डॉ प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा यह टीका 14 सप्ताह से एक वर्ष तक की आयु के बच्चों को नि:शुल्क लगाया जायेगा. आइपीवी एक सुरक्षित वैक्सिन है, जो बच्चों को डबल सुरक्षा प्रदान करता है. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक हसीबुर्रहमान, डब्लूएचओ मॉनीटर नागेश्वर प्रसाद यादव, एलएस मंजुला जयंती प्रभा, एएनएम अंजू कुमारी, सेविका सैरून्न निशा, सहायिका खुशबुल निशा, आशा रवीना खातुन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन