नर्मिाण स्थल से घटिया ईंट हटाने का नर्दिेश

Updated:
विज्ञापन

निर्माण स्थल से घटिया ईंट हटाने का निर्देश प्रभात इंपेक्ट डीयूडीए के कार्यपालक अभियंता ने निर्माण स्थल का लिया जायजामामला वार्ड नंबर पांच में कराये जा रहे नगर प्रशासनिक भवन के निर्माण का फोटो – 6कैप्सन- निर्माण कार्य का जायजा लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, निर्मली मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर पांच में […]

विज्ञापन

निर्माण स्थल से घटिया ईंट हटाने का निर्देश प्रभात इंपेक्ट डीयूडीए के कार्यपालक अभियंता ने निर्माण स्थल का लिया जायजामामला वार्ड नंबर पांच में कराये जा रहे नगर प्रशासनिक भवन के निर्माण का फोटो – 6कैप्सन- निर्माण कार्य का जायजा लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, निर्मली मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर पांच में कराये जा रहे नगर प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर बुधवार के अंक में ‘घटिया सामग्री से कराया जा रहा भवन निर्माण’ शीर्षक से छपी खबर का सीधा असर विभागीय पदाधिकारियों पर देखा गया. ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 में नगर प्रशासनिक भवन का प्रस्ताव पारित हुआ था. जिसकी कुल प्राक्कलित राशि एक करोड़ 27 लाख पांच हजार 499 रुपये की है. स्थानीय लोगों में भवन निर्माण में संवेदक द्वारा घटिया ईंट इस्तेमाल किये जाने व सीमेंट के साथ बालू का सही अनुपात नहीं होने को लेकर आक्रोश व्याप्त था . मामले पर आक्रोशित लोगाें ने लिखित आवेदन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को भी दिया गया था. बुधवार को डीयूडीए के कार्यपालक अभियंता सुभाष चंद्र महाराज व सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह यादव ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. इस क्रम में संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यपालक अभियंता श्री महाराज ने कार्यस्थल से घटिया ईंटों को हटाने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माणाधीन दीवार पर पानी की सही मात्रा देने एवं प्राक्कलन के अनुसार बालू व सीमेंट का सही मिश्रण करने का निर्देश दिया है. मौके पर कारीगर व मजदूरों को निर्देश देते दिया कि दीवार व बीम के जोड़ के समीप सीमेंट डाल कर दरार को भरें. साथ ही संवेदक को प्राक्कलित राशि के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरते जाने पर संवेदक के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. गुणवत्ता की जांच के लिए मेटेरियल को एकत्र कर लैब में भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन