बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम जदिया बिजली सुविधा से वंचित परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जेबीसी चौक के समीप एसएच 76 को जाम कर प्रदर्शन किया.इस दौरान सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत के कुछ टोलों […]
बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम जदिया बिजली सुविधा से वंचित परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को जेबीसी चौक के समीप एसएच 76 को जाम कर प्रदर्शन किया.इस दौरान सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत के कुछ टोलों में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है. जबकि अधिकांश टोलों के ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं. जाम की सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, सअनि शंभु धारी सिंह पुलिस बलों के साथ जाम स्थल पर पहुंचे. जिन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया.जाम के कारण करीब एक घंटे तक उक्त पथ में आवागमन बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










