भूमि विवाद मामले में कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद मामले में कार्रवाई की मांग सरायगढ़. अंचल क्षेत्र के दाहू पट्टी निवासी शिक्षक उपेंद्र प्रसाद मेहता ने भूमि विवाद मामले को लेकर डीएम सहित अनुमंडल पदाधिकारी से जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में शिक्षक श्री मेहता ने बताया है कि उनके बड़े भाई महेंद्र प्रसाद मेहता रेलवे विभाग में असिस्टेंट […]

विज्ञापन

भूमि विवाद मामले में कार्रवाई की मांग सरायगढ़. अंचल क्षेत्र के दाहू पट्टी निवासी शिक्षक उपेंद्र प्रसाद मेहता ने भूमि विवाद मामले को लेकर डीएम सहित अनुमंडल पदाधिकारी से जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में शिक्षक श्री मेहता ने बताया है कि उनके बड़े भाई महेंद्र प्रसाद मेहता रेलवे विभाग में असिस्टेंट डीआरएम हैं. महेंद्र मेहता ने 21 एकड़ 29 डिसमिल भूमि पर कब्जा जमाये जाने को लेकर उन्हें तंग- तबाह कर रहे हैं, जबकि उक्त भूमि की खरीदगी संयुक्त परिवार के दौरान की गयी थी. बावजूद इसके उक्त भूमि पर संपूर्ण हक जताया जा रहा है. उक्त भूमि पर वे घर बना कर जीवन निर्वाह कर रहे हैं. उनके पिता के देहांत होने के बाद से वे अपने बड़े भाई को ही अभिभावक मान रहे हैं, लेकिन उनकी करतूत से वे क्षुब्ध व निराश हैं. शिक्षक श्री मेहता ने जांच कर न्यायोचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन