सड़क नर्मिाण में मानकों की अनदेखी

Updated:
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी ईंट सोलिंग में चार नंबर ईंट का किया जा रहा प्रयोगशिकायत करने पर बीडीओ नहीं करते हैं कार्रवाईफोटो-01कैप्सन- सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग में लायी जाने वाली ईंट.प्रतिनिधि, मरौना प्रखंड के हरड़ी पंचायत अंतर्गत गिदराही गांव के वार्ड नंबर 07 और 08 में पीसीसी ढलाई व ईंट सोलिंग कार्य […]

विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी ईंट सोलिंग में चार नंबर ईंट का किया जा रहा प्रयोगशिकायत करने पर बीडीओ नहीं करते हैं कार्रवाईफोटो-01कैप्सन- सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग में लायी जाने वाली ईंट.प्रतिनिधि, मरौना प्रखंड के हरड़ी पंचायत अंतर्गत गिदराही गांव के वार्ड नंबर 07 और 08 में पीसीसी ढलाई व ईंट सोलिंग कार्य में संवेदक द्वारा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है.उक्त पीसीसी सड़क निर्माण कार्य अनंत प्रसाद के घर से लेकर रघुनाथ महतो के घर से होते हुए राम-जानकी मंदिर तक हो रहा है. लगभग नौ लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क की लंबाई लगभग 700 फिट है. विदित हो कि सरकार के निर्देशानुसार किसी भी सरकारी कार्य के प्रारंभ से पूर्व कार्य स्थल पर लोक सूचना बोर्ड लगाया जाता है. पर, पंचायत सचिव सह संवेदक द्वारा कार्य स्थल पर बोर्ड नहीं लगा कर सरकार के निर्देशों को दरकिनार किया गया है. सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता से आक्रोशित ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर एसडीओ को सूचित किया है. बावजूद संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.कहते हैं ग्रामीण उप सरपंच प्रवीण कुमार प्रभाकर, चंद्र देव यादव, सुखदेव यादव, ओम प्रकाश मेहता, राम अवतार मुखिया आदि ने बताया कि सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से की गयी है. ग्रामीणों द्वारा एसडीओ को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि ईंट सोलिंग व ढ़लाई निर्माण कार्य में संवेदक निरंजन भारती द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. ईंट सोलिंग में जहां चार नंबर का ईंट प्रयोग किया जा रहा है, वहीं पीसीसी ढलाई में कंक्रीट बनाने में कम मात्रा में सिमेंट का प्रयोग किया जा रहा है. ढलाई से पूर्व ईंट सोलिंग पर दो से तीन इंच मिट्टी डाल कर ढलैया कर दी जाती है. इस संबंध में जब संवेदक से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो वे अपना मोबाइल फोन बंद कर लेते हैं. बीडीओ से शिकायत करने पर वे भी जेइ व अभिकर्ता को कार्य स्थल पर भेजने की बात कह कर टाल देते हैं. एसडीओ को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने बीडीओ पर आरोप लगाते कहा है कि पंचायत अंतर्गत इस तरह की कई योजनाओं में अनियमितता बरते जाने की शिकायत बीडीओ से की गयी है. पर, बीडीओ द्वारा आवेदन की अनदेखी कर दी जाती है. उनलोगों ने सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता में बीडीओ व पंचायत सचिव की मिलीभगत का आरोप लगाया है.कहते हैं अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में स्थल निरीक्षण के बाद जांच में दोषी पाये जाने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. कनीय अभियंता राजेश कुमार को कार्य अपने देख-रेख में कराने के साथ जांच प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन