जमीन पर कब्जा करने का आरोप
जमीन पर कब्जा करने का आरोप सुपौल. आवासीय परिसर को जबरन घेर लिये जाने के मामले में सदर अंचल स्थित कर्णपुर पंचायत के परसा निवासी विनोद राय ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में श्री राय ने बताया है कि वर्ष 2010 से लेआउट नंबर 166 रकवा सात डिसमिल भूमि […]
जमीन पर कब्जा करने का आरोप सुपौल. आवासीय परिसर को जबरन घेर लिये जाने के मामले में सदर अंचल स्थित कर्णपुर पंचायत के परसा निवासी विनोद राय ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में श्री राय ने बताया है कि वर्ष 2010 से लेआउट नंबर 166 रकवा सात डिसमिल भूमि पर घर बना कर रह रहे हैं. घर से उत्तर निजी जमीन पर उन्होंने शीशम व सेमल का पौधा लगाया था. वे अपनी जमीन को टट्टी से घेर रखे थे. उनके पड़ोसी ने टट्टी को तोड़ कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. जब मामले को सामाजिक स्तर से हल करना चाहा तो गाली- गलौज व धमकी दी गयी. साथ ही जमीन पर लगे पौधे को उखाड़ कर फेंक दिया गया और घर तोड़ कर भी भाग जाने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










