छात्रवृति के विरोध में सड़क जाम
छात्रवृति के विरोध में सड़क जाम राघोपुर. छात्रवृति नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को करजाईन बाजार स्थित एन एच 106 सड़क को दो घंटा जाम कर दिया. बाजार के उत्तरी चौक पर किये गए जाम के दौरान आवागमन करने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. जानकारी अनुसार उच्च विद्यालय करजाईन के […]
छात्रवृति के विरोध में सड़क जाम राघोपुर. छात्रवृति नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को करजाईन बाजार स्थित एन एच 106 सड़क को दो घंटा जाम कर दिया. बाजार के उत्तरी चौक पर किये गए जाम के दौरान आवागमन करने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. जानकारी अनुसार उच्च विद्यालय करजाईन के छात्रों के बीच छात्रवृति का वितरण नहीं किया गया है. जिस कारण आक्रोशित छात्र सड़क पर उतर कर टायर जला कर एन एच 106 सड़क को जाम कर दिया. छात्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर करजाईन पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौका पर पहुंचे. जाम समाप्ति को लेकर लोगों ने प्रयास किया. बाद में स्थानीय पूर्व मुखिया गोपाल कृष्ण शारदा, ललन गुरमैता, विंदेश्वर मरीक, दिनेश मेहता आदि के साथ छात्र विद्यालय पहुंचे. प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण छात्रवृति का वितरण नहीं किया किया गया, उन्होंने कहा कि दो दिनों में छात्रवृति का वितरण किया जाएगा. प्रधानाध्यापक के साकारात्मक आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










