पुण्य तिथि पर महात्मा फूले को दी गयी श्रद्धांजलि
पुण्य तिथि पर महात्मा फूले को दी गयी श्रद्धांजलि वीरपुर. महात्मा ज्योति राव फूले की पुण्य तिथि रतनपुर स्थित कोसी विकास मंच कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महात्मा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह को संबोधित करते भारत मुक्ति मोरचा के […]
पुण्य तिथि पर महात्मा फूले को दी गयी श्रद्धांजलि वीरपुर. महात्मा ज्योति राव फूले की पुण्य तिथि रतनपुर स्थित कोसी विकास मंच कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महात्मा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह को संबोधित करते भारत मुक्ति मोरचा के अध्यक्ष सह राजद नेता राम चंद्र मेहता ने कहा कि महात्मा फूले ने जीवन भर पीड़ितों एवं दलितों के हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी. पिछड़े, दलितों एवं आदिवासियों के मसीहा माने जाने वाले स्व राव के बताये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. जवाहर ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महात्मा फूले की व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर राम लखन भारती, श्याम किशोर विश्वास, उमेश कुमार सिंह, चंद्र पासवान, राज कुमार यादव, उमेश पासवान, संजय कुमार मेहता, भागवत चौपाल, हरि लाल राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










