चार दुकानों में चोरी की घटना

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. रविवार की रात बेखौफ चोरों ने थरबिटिया रेलवे स्टेशन स्थित बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी को अंजाम देकर हजारों की संपत्ति उड़ा ले गए. जानकारी अनुसार राजेंद्र साह एवं गुरुदेव यादव के किराना दुकान, […]

विज्ञापन

किसनपुर : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. रविवार की रात बेखौफ चोरों ने थरबिटिया रेलवे स्टेशन स्थित बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी को अंजाम देकर हजारों की संपत्ति उड़ा ले गए. जानकारी अनुसार राजेंद्र साह एवं गुरुदेव यादव के किराना दुकान, ललन साह के पान दुकान में चोरी को अंजाम दिया गया.

इस बाबत एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 187/15 अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति से 15 सौ रुपये मूल्य का किराना सामान एवं 45 सौ रुपये नकद जब्त किया गया है.

बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से की गयी पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा हुआ है. पुलिस तलाश में जुटी है. बहरहाल चोरी के बढ़ते वारदात की वजह से व्यवसायियों में भय का माहौल है. पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने इससे पूर्व भी करीब आधा दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया है.

वहीं दूसरी ओर कोसी कॉलोनी के समीप विंदेश्वरी यादव के घर से एक मोटर साइकिल की भी चोरी हुई. उपरोक्त घटनाओं में चोरों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है और न ही पुलिस द्वारा घटना का उद्भेदन किया गया है. जिससे आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन