इंद्रधनुष कार्यक्रम सात से 11 दिसंबर तक

Updated:
विज्ञापन

इंद्रधनुष कार्यक्रम सात से 11 दिसंबर तक फोटो – 12कैप्सन – बैठक में उपस्थित आशा व अन्यप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा़ मेजर शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इंद्रधनुष टीका करण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. […]

विज्ञापन

इंद्रधनुष कार्यक्रम सात से 11 दिसंबर तक फोटो – 12कैप्सन – बैठक में उपस्थित आशा व अन्यप्रतिनिधि, किसनपुर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा़ मेजर शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इंद्रधनुष टीका करण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. डॉ प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में आगामी सात से 11 दिसंबर तक मिशन इंद्रधनुष टीका करण कार्यक्रम चलाया जाना है. उन्होंने कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ही अपने – अपने क्षेत्र का नई सूची तैयार कर ससमय प्रभारी के पास जमा करा दे. कहा कि टीका करण के दौरान एक भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए. बताया कि इस अभियान के लाभ से एक भी बच्चा वंचित रहा तो संबंधित आशा व आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष कुमार वर्मा, आशा मैनेजर प्रफुल कुमार प्रियदर्शी, डब्लू एच ओ के राम सागर कुमार, बीएमसी विजय कुमार, आशा वीमा कुमारी, किरण कुमारी, संजू कुमारी, अनीता कुमारी समेत कई अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन