जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जदिया : थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गये.घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है. घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी अनुसार गुड़िया गांव निवासी झकस यादव एवं नागो […]

विज्ञापन

जदिया : थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गये.घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है. घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी अनुसार गुड़िया गांव निवासी झकस यादव एवं नागो यादव के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है.

यह मामला न्यायालय में लंबित है. सोमवार को इसी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के झकस यादव, नवीन यादव, त्रिफुल देवी एवं सरिता देवी जख्मी हो गये जिसमें झकस यादव की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया इस संबंध में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन