मधेपुरा व सहरसा की टीमें फाइनल में पहुंचीं
त्रिवेणीगंज : अनूप लाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच रविवार को संपन्न हुआ. बीएनएमयू मधेपुरा द्वारा आयोजित पहला सेमी फाइनल एएलवाइ कॉलेज व पीएस कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर मधेपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. जहां निर्धारित 20 ओवर के मैच […]
त्रिवेणीगंज : अनूप लाल महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच रविवार को संपन्न हुआ. बीएनएमयू मधेपुरा द्वारा आयोजित पहला सेमी फाइनल एएलवाइ कॉलेज व पीएस कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर मधेपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
जहां निर्धारित 20 ओवर के मैच में छह विकेट के नुकसान पर 118 बनाया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए एल वाई त्रिवेणीगंज की टीम ने 19 ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए 90 रन ही बना सका. जहां निर्णायक मंडल द्वारा 28 रनों से पी एस कॉलेज की टीम को विजयी घोषित किया गया.
इस मैच में पीएस कॉलेज मधेपुरा के गेंदबाज जीशान ने चार ओवर में चार विकेट झकटे. जीशान मैन ऑफ द मैच रहे. वहीं प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मैच एम एल टी कॉलेज सहरसा व टी पी कॉलेज मधेपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर एमएलटी कॉलेज सहरसा की टीम ने टीपी कॉलेज मधेपुरा की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.
टीपी कॉलेज मधेपुरा की टीम ने डाले गये 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 128 बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलटी कॉलेज सहरसा की टीम ने इस लक्ष्य को आसान बनाते हुए 18 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन ठोका. जहां सहरसा की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान पक्का किया.
एमएलटी कॉलेज सहरसा की टीम के खिलाड़ी मनोज ने अपने टीम के लिए सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया व दो विकेट भी चटकाये. वह मैन आॅफ द मैच रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










