अगलगी में एक पशु समेत तीन घर जले

Updated:
विज्ञापन

अगलगी में एक पशु समेत तीन घर जले फोटो -21कैप्सन- अगलगी में जला घरछातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत में मंगलवार की रात हुई अगलगी में एक मवेशी सहित तीन गैर आवासीय घर जल गये. वहीं अगलगी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 135 को भी क्षति पहुंची है. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

विज्ञापन

अगलगी में एक पशु समेत तीन घर जले फोटो -21कैप्सन- अगलगी में जला घरछातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत में मंगलवार की रात हुई अगलगी में एक मवेशी सहित तीन गैर आवासीय घर जल गये. वहीं अगलगी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 135 को भी क्षति पहुंची है. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी अनुसार मंगलवार की रात हरिनारायण के घर में आग लग गयी. इस घटना में मवेशी घर में बंधे एक पशु समेत अन्य आवश्यक सामान जल गये. जब तक आग पर काबू पाया जाता पड़ोस के उदित नारायण पांडेय व नारायण के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इन दोनों के घर समेत घर में रखा पंप सेट व अन्य सामान जल गया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गृह स्वामी सुशीला देवी ने बताया कि घटना की जानकारी अंचल कार्यालय, थाना व पशु चिकित्सालय को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन