ओवर लोडेड ट्रक से पुल क्षतग्रिस्त
ओवर लोडेड ट्रक से पुल क्षतिग्रस्त छातापुर. छातापुर-गिरधरपट्टी पथ में मंगलवार को अनंत चौक के समीप नहर पर निर्मित पुल को क्षतिग्रस्त कर एक ओवर लोडेड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में ट्रक के चालक व सह चालक बाल-बाल बच गये. पुल क्षतिग्रस्त होने से इस पथ में दिन भर आवागमन बाधित रहा. […]
ओवर लोडेड ट्रक से पुल क्षतिग्रस्त छातापुर. छातापुर-गिरधरपट्टी पथ में मंगलवार को अनंत चौक के समीप नहर पर निर्मित पुल को क्षतिग्रस्त कर एक ओवर लोडेड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में ट्रक के चालक व सह चालक बाल-बाल बच गये. पुल क्षतिग्रस्त होने से इस पथ में दिन भर आवागमन बाधित रहा. जानकारी अनुसार बीआर11एल/5868 नंबर का ओवर लोडेड गिट्टी लदा ट्रक गिरधरपट्टी की ओर जा रहा था. भारी ट्रक के पुल पर चढ़ते ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उक्त ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक के सह चालक ने बताया कि गिट्टी गिरधरपट्टी के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










