एएसपी के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
सुपौल : नशे में धुत एएसपी के चालक सुरेश साह व अन्य द्वारा रविवार की देर रात स्थानीय हुसैन चौक पर जम कर उत्पात मचाया गया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक जारी इस घटना क्रम पर उस वक्त विराम लग पाया, जब पुलिस अधीक्षक किम के निर्देश पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. […]
सुपौल : नशे में धुत एएसपी के चालक सुरेश साह व अन्य द्वारा रविवार की देर रात स्थानीय हुसैन चौक पर जम कर उत्पात मचाया गया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक जारी इस घटना क्रम पर उस वक्त विराम लग पाया, जब पुलिस अधीक्षक किम के निर्देश पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
इस मामले में वार्ड नंबर 22 निवासी देव नारायण साह के आवेदन पर सदर थाना पुलिस द्वारा चालक सुरेश साह व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. प्राथमिकी में चालक सुरेश साह उसके पिता सह सदर थाना में वाहन चालक प्रभु साह व अन्य द्वारा शराब के नशे में हुसैन चौक पर हो-हंगामा किया जा रहा था. इसी बीच वार्ड नंबर 22 निवासी देव नारायण साह पान खाने चौक पर पहुंचे. इन लोगों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग की.
विरोध करने पर कहा कि हम दोनों पिता-पुत्र पुलिस की गाड़ी चलाते हैं. उनका कोई बिगाड़ नहीं सकता. इसके बाद उन लोगों ने श्री साह के गरदन में गमछा बांध कर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. शोर-गुल सुन कर श्री साह को बचाने आये उनके छोटे भाई शिव नारायण साह के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी.
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी. उनके निर्देश पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया. इस बाबत पूछने पर सदर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिन्हा ने बताया कि प्राप्त आवेदन थाना कांड संख्या 506/15 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद थाना के चालक प्रभु साह को हटा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










