तकनीकि शक्षिा से घटेगी बेरोजगारी : रामनरेश
सुपौल : सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सुपौल मानव सेवा द्वारा कंप्यूटर, मोबाइल व टीवी मरम्मत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम निर्मली पंचायत भवन कमलपुर में शुरू हुआ. उद्घाटन मुखिया सुमित्रा देवी व संस्था सचिव रामनरेश कोशकी ने संयुक्त रूप से की. सचिव रामनरेश कोशकी ने कहा कि वर्तमान में जिस […]
सुपौल : सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सुपौल मानव सेवा द्वारा कंप्यूटर, मोबाइल व टीवी मरम्मत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम निर्मली पंचायत भवन कमलपुर में शुरू हुआ.
उद्घाटन मुखिया सुमित्रा देवी व संस्था सचिव रामनरेश कोशकी ने संयुक्त रूप से की. सचिव रामनरेश कोशकी ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है. इस कारण युवाओं का झुकाव दूसरी ओर जा रहा है.
इस कारण वर्तमान में तकनीकी शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है. आज तकनीकी शिक्षा से ही बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है. बेरोजगारी दूर करने के लिए ही सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 100 छात्र व छात्राओं को कंप्यूटर, मोबाइल व टीवी रिपयेरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा. मौके पर अमर कुमार झा, रामचंद्र प्रसाद यादव, अशर्फी चौपाल, लखन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










