बोलेरो व बाइक टक्कर, बाइक सवार की मौत एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बोलेरो व बाइक टक्कर, बाइक सवार की मौत एक जख्मी त्रिवेणीगंज. अनुमंडल मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार की अहले सुबह बोलेरो व बाइक की आमने- सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. जहां से एक […]

विज्ञापन

बोलेरो व बाइक टक्कर, बाइक सवार की मौत एक जख्मी त्रिवेणीगंज. अनुमंडल मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार की अहले सुबह बोलेरो व बाइक की आमने- सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. जहां से एक घायल को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पर, डीएमसीएच ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं घटनास्थल से चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. मृत बाइक चालक अररिया जिले के भरगामा वार्ड नंबर 7 निवासी राम चंद्र राम सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया निवासी अपने समधी फुलेश्वर राम के साथ उन्हें गांव छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप यह हादसा हुआ. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन