पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत
पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र में 22 से 26 नवंबर तक चलने वाली पांच दिवसीय पल्स-पोलियो चक्र की शुरुआत रविवार को बच्चों को पोलियों की खुराक पिला कर किया गया. अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक-चौड़ाहों पर ट्रांजिट टीम द्वारा वहां से गुजरने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जा रही थी. […]
पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र में 22 से 26 नवंबर तक चलने वाली पांच दिवसीय पल्स-पोलियो चक्र की शुरुआत रविवार को बच्चों को पोलियों की खुराक पिला कर किया गया. अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक-चौड़ाहों पर ट्रांजिट टीम द्वारा वहां से गुजरने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जा रही थी. स्वास्थ्य प्रबंधक रवींद्र नाथ शर्मा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में चक्र की सफलता को लेकर 130 घर- घर टीम एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए 44 पर्यवेक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है. वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक -चौड़ाहों पर 22 ट्रांजिट टीम की तैनाती की गयी है. बताया कि चक्र के सफल संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त चिकित्सक द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










