पंचायत नगर प्रारंभिक शक्षिक संघ का अनशन आज
पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का अनशन आज छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से बीआरसी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेगा. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बीआरसी कर्मियों की लापरवाही के कारण शिक्षकों को चार माह का […]
पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का अनशन आज छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से बीआरसी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेगा. संघ के जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बीआरसी कर्मियों की लापरवाही के कारण शिक्षकों को चार माह का वेतन नहीं मिला है. साथ ही सेवा पुस्तिका व वेतन निर्धारण में अवैध राशि की वसूली की जा रही है. बीआरसी की उदासीनता के कारण अंतर वेतन सहित कई अन्य कार्य लंबित हैं. विभाग द्वारा अवैध वसूली के चक्कर में शिक्षकों का समय पर अभिश्रव नहीं भेजा जाता है. नतीजतन कई महत्वपूर्ण त्योहारों में भी शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ. इसके कारण शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रखंड के बीइओ सहित कार्यरत कर्मियों को अविलंब हटाने की मांग भी इन लोगों ने रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










