बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष
बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष प्रतिनिधि सुपौल बिहार विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन की जीत हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय धानुक महासंघ के जिला इकाई ने नीतीश कुमार के दोबारा ताजपोशी पर बधाई दिया है. संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ के सदस्यों ने महागंठबंधन के तीनों […]
बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष प्रतिनिधि सुपौल बिहार विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन की जीत हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय धानुक महासंघ के जिला इकाई ने नीतीश कुमार के दोबारा ताजपोशी पर बधाई दिया है. संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ के सदस्यों ने महागंठबंधन के तीनों नेताओं को साधुवाद देते हुए कोशी प्रमंडल की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है. बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि बिहार की जनता ने महागंठबंधन को पूर्ण बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें विकास के नायक नीतीश कुमार पर अब भी भरोसा कायम है. उन्होंने जिले के चार विधान सभा क्षेत्र निर्मली, पिपरा, सुपौल एवं त्रिवेणीगंज से महागंठबंधन के प्रत्याशियों को बधाई देते हुए पिपरा विधान सभा क्षेत्र राजद के प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल करने वाले यदुवंश कुमार यादव को बिहार सरकार के मंत्री मंडल में शामिल करने की नीतीश कुमार से उम्मीद जतायी है. बैठक में राम नाथ मंडल, राजेश कुमार, हरिशचंद्र महतो, राम प्रसाद मंडल, दीप नारायण मंडल, रामदेव मंडल, दिनेश कुमार पटेल, सकलदेव मंडल, लक्ष्मण मंडल, प्रदीप मंडल, राधा देवी, रानी देवी, विश्वनाथ मंडल, ब्रह्मदेव कुमार पटेल, ललित मंडल, सुधीर पटेल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










