अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की आंवला वृक्ष के नीचे पूजा
छातापुर : मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया.इस मौके पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.इस दौरान विद्वान पंडित राज किशोर गोस्वामी द्वारा कथा वाचन किया गया. पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते पंडित […]
छातापुर : मुख्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया.इस मौके पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.इस दौरान विद्वान पंडित राज किशोर गोस्वामी द्वारा कथा वाचन किया गया.
पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते पंडित श्री गौस्वामी ने कहा कि कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की नवमी को इस पूजा का विधान है.पूजन के बाद आंवला के वृक्ष की परिक्रमा कर प्रणाम करने वाले श्रद्धालुओं को अश्वमेध यज्ञ से भी अधिक फल की प्राप्ति होती है.
आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से उनका अन्न गुणकारी हो जाता है और वर्षों के पाप का नाश हो जाता है. बताया कि कार्तिक मास में विधि पूर्वक स्नान करने वाले श्रद्धालु बुधवार को पूर्णिमा के दिन पूजन कर पुण्य के भागी बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










