कार्यशाला में किसानों को दी नवीन तकनीक की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में किसानों को दी नवीन तकनीक की जानकारी पिपरा. रबी अभियान 2015 के तहत प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एकदिवसीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान व प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक राघोपुर मनोज कुमार ने श्री […]

विज्ञापन

कार्यशाला में किसानों को दी नवीन तकनीक की जानकारी पिपरा. रबी अभियान 2015 के तहत प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एकदिवसीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान व प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक राघोपुर मनोज कुमार ने श्री विधि से गेहूं की खेती के साथ जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की खेती के साथ-साथ चना, मटर, मसूर, उड़द, तोरी, सरसों, मेंथी के अलावे मिर्च की अधिक पैदावार के लिए विशेष वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी. वहीं नवीन तकनीक से खेती करने पर बल दिया. इस मौके पर कृषि समन्वयक संजय कुमार, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, सुधीर झा, सुधीर कुमार सिंह, योगेंद्र मंडल, कृषि सलाहकार राजेंद्र मेहता,रतन चौहान, महेश झा, अशोक कुमार, अशोक कुमार साह, मिथिलेश कुमार, माधव झा, सुनील कुमार, सुलेखा सोनम, उमेश कुमार, मणिभूषण दास, अमित झा, गीता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन