सरकार गठन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

सरकार गठन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न निर्मली. बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार की पांचवीं बार ताजपोशी पर महा गंठबंधन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जश्न मनाया.जैसे ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए शुक्रवार को शपथ लेना प्रारंभ किया जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अभिषेक पंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने […]

विज्ञापन

सरकार गठन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न निर्मली. बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार की पांचवीं बार ताजपोशी पर महा गंठबंधन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जश्न मनाया.जैसे ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए शुक्रवार को शपथ लेना प्रारंभ किया जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अभिषेक पंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जम कर आतिशबाजी की.उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया तथा सरकार गठन की बधाई दी.इस अवसर पर करीब एक क्विंटल मिठाई का भी वितरण किया गया.जश्न मनाने वालों में श्री पंसारी के साथ मो नसीम अनवर, दीपक पंसारी, नितिन चोपड़ा, विनीत नाहर, औरंगजेब, प्रवीण मंडल, छोटू महतो, मो नौशाद, मो टुन्ना, निशांत बोथरा, वार्ड पार्षद पवन कामत, दिनेश पोद्दार, विनोद महतो, संजय गुप्ता, मो हैदर, मो आमीर, मो मुन्ना आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन