सड़क के किनारे अतक्रिमण से परेशान है स्थानीय लोग
सड़क के किनारे अतिक्रमण से परेशान है स्थानीय लोग फोटो-20,कैप्सन- अतिक्रमित सड़क.प्रतिनिधि, कुनौली सीमावर्ती क्षेत्र बाजार को कमल पुर चौधरी दाल से लेकर बाजार के भंसार तक मुख्य मार्ग को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमित कर लिये जाने से दिन ब दिन यह सड़क सिकुड़ता जा रहा है. जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली सभी […]
सड़क के किनारे अतिक्रमण से परेशान है स्थानीय लोग फोटो-20,कैप्सन- अतिक्रमित सड़क.प्रतिनिधि, कुनौली सीमावर्ती क्षेत्र बाजार को कमल पुर चौधरी दाल से लेकर बाजार के भंसार तक मुख्य मार्ग को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमित कर लिये जाने से दिन ब दिन यह सड़क सिकुड़ता जा रहा है. जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली सभी दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क के दोनों किनारे को स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है. जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा सड़क पर मवेशी को बांधा जाता है. साथ मवेशी के गोबर व अन्य कचड़े को भी सड़क के किनारे ही जमा करते हैं. इतना ही नहीं लोगों द्वारा अपने-अपने पानी का बहाव भी सड़क के तरफ कर दिये जाने से जल-जमाव की स्थिति भी बनी रहती है. हालांकि कुछ दिनों पूर्व स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमित सड़क के दोनों किनारों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. लेकिन लोगों ने पुन: अतिक्रमण कर सड़क को और सकरा कर दिया है. जिससे लोगों की परेशानी फिर से यथावत बनी हुई है. हाल ये है कि सड़क पर भारी वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीण गुलाब सिंह, जयनाथ, रवींद्र कामत, रोशन कुमार आदि का कहना है कि अतिक्रमण से मुक्ति के यहां के लोगों को ही पहल करनी होगी. अतिक्रमण करने वालों को समझना होगा कि सड़क को अतिक्रमित कर लेने से ज्यादा हानि यहां के लोगों को ही उठानी पड़ेगी. क्योंकि इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बराबर रहती है. सड़क की जर्जर हालत की वजह से इस सड़क पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इस हालत में सड़क पर चल रहे गाड़ी के नियंत्रण खो जाने से यहां रहने वाले लोगों को ही परेशानी होगी. इसलिए समय रहते यहां के लोगों को खुद अतिक्रमण को लेकर जागरूक होना होगा. इस बाबत पूछे जाने पर अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सड़क दोनों किनारे जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है. वे जल्द अतिक्रमित जमीन को खाली कर दे अन्यथा प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध विधि संवत् कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










