सड़क हादसे में एक गंभीर रुप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक गंभीर रुप से घायल सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चकला निर्मली सिंहेश्वर मार्ग पर बुधवार को दो मोटर साइकिल की टक्कर मे मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बाबू बभनी गांव निवासी अशोक गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक गंभीर रुप से घायल सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चकला निर्मली सिंहेश्वर मार्ग पर बुधवार को दो मोटर साइकिल की टक्कर मे मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बाबू बभनी गांव निवासी अशोक गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है. जानकारी अनुसार बभनी निवासी 45 वर्षीय अशोक किसी काम से अपने गांव से सुपौल आ रहे थे. सुपौल-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग पर चकला निर्मली के समीप सामने से आ रही मोटर साइकिल से उसकी टक्कर हो गयी. जिससे मोटर साइकिल चालक अशोक गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु दरभंगा रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन