जीत पर कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

जीत पर कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण फोटो – 24निर्मली. विधानसभा चुनाव के मतगणना के उपरांत अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रविवार को सुबह से ही सभी पार्टियों के समर्थक व आम जन अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिये रेडियो व टेलीविजन से चिपके रहे. सुबह के 8:30 बजे मतगणना कार्य के […]

विज्ञापन

जीत पर कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण फोटो – 24निर्मली. विधानसभा चुनाव के मतगणना के उपरांत अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में रविवार को सुबह से ही सभी पार्टियों के समर्थक व आम जन अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिये रेडियो व टेलीविजन से चिपके रहे. सुबह के 8:30 बजे मतगणना कार्य के प्रारंभ होते ही प्रथम दौर में एनडीए की बढ़त को लेकर उनके समर्थकों द्वारा आतिश बाजी व रंग-अबीर उड़ाया जाने लगा. लेकिन मतगणना के दूसरे दौर में महा गंठबंधन की बढ़त को देखते हुए महा गठबंधन समर्थक रेडियो व टीवी छोड़ सड़क पर उतर कर रंग-अबीर उड़ाते हुए व पटाखे छोड़ कर खुशियां मनाने लगे. महा गंठबंधन समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर व मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. वहीं जीत से उत्साहित समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन के साथ बाइक व पैदल विजय जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया. महा गंठबंधन की जीत पर कहा कि सीमांचल व मिथिलांचल क्षेत्रों में महा गंठबंधन की ऐतिहासिक जीत हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन