प्रत्याशी एजेंट को जारी किया गया पहचान पत्र

Updated:
विज्ञापन

प्रत्याशी एजेंट को जारी किया गया पहचान पत्र प्रतिनिधि, सुपौल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना रविवार को जिला मुख्यालय में होनी है. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 43-सुपौल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि द्वारा मतगणना कार्य में एजेंट बहाली को लेकर शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी […]

विज्ञापन

प्रत्याशी एजेंट को जारी किया गया पहचान पत्र प्रतिनिधि, सुपौल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना रविवार को जिला मुख्यालय में होनी है. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 43-सुपौल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि द्वारा मतगणना कार्य में एजेंट बहाली को लेकर शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा पहचान पत्र जारी किया गया. इसके लिए सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने एजेंट का फोटो व पहचान पत्र आरओ के यहां जमा कराया गया था. सहायक निर्वाची पदाधिकारी आर्य गौतम ने बताया निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी एनजी सिद्दीकी के नेतृत्व में मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. चुनाव कार्य में जुटे सभी कर्मी मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम देने में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन