एकता दिवस के रूप में मनायी पटेल की जयंती
त्रिवेणीगंज : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर शनिवार को संत मैथ्यू हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया. जयंती समारोह में स्कूली छात्र व छात्राओं ने एकता व भाईचारे का संकल्प लिया. मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर छात्रों […]
त्रिवेणीगंज : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर शनिवार को संत मैथ्यू हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया. जयंती समारोह में स्कूली छात्र व छात्राओं ने एकता व भाईचारे का संकल्प लिया. मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.
इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते स्कूल प्रबंधक मैथ्यू एन देव कहा कि बच्चों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों का अनुसरण कर, आपस में मेल-जोल व भाई चारे का माहौल स्थापित करना चाहिए.
बच्चों के बीच भाषण प्रतिस्पर्धा व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं के बीच विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुन्ना जकरियास, कौशल्या नंदन तरुण, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, सत्य नारायण साह सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










