गरीबी खत्म करने तक चैन से नहीं बैठूंगा:पप्पू

Updated:
विज्ञापन

गरीबी खत्म करने तक चैन से नहीं बैठूंगा:पप्पू फोटो-33कैप्सन-सभा को संबोधित करते पप्पू यादव.प्रतापगंज. जब तक बिहार से गरीबी नहीं हटेगी, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा. मेरी लड़ाई उन लोगों से है, जो गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने […]

विज्ञापन

गरीबी खत्म करने तक चैन से नहीं बैठूंगा:पप्पू फोटो-33कैप्सन-सभा को संबोधित करते पप्पू यादव.प्रतापगंज. जब तक बिहार से गरीबी नहीं हटेगी, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा. मेरी लड़ाई उन लोगों से है, जो गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को सूर्यापुर स्थित एचएन उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनने के बाद बिहार में सामान शिक्षा पद्धति लागू होगी. गरीब के बच्चे से लेकर अधिकारियों के बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ना होगा. प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत करने के साथ प्रतिभावन खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने कहा बिहार में बढ़ रहे बेरोजगार को सरकार बनते ही रोजगार के अवसर मुहैया कराये जाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. बेटी के जन्म लेने पर उस बेटी के नाम से 01 लाख रुपया फिक्स किया जायेगा. 44-त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अमला देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते पप्पू यादव ने आम लोगों से उनके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की. पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो जगदीश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित चुनावी सभा को पार्टी प्रत्याशी अमला देवी, गुलाब यादव, लक्ष्मण यादव आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन