वद्यिुत करंट से सह चालक जख्मी
विद्युत करंट से सह चालक जख्मी पिपरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपरा – सुपौल पथ में शनिवार को ट्रक से सामग्री उतारने के क्रम में सह चालक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल सह चालक राम देव मेहता को पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सक ने जख्मी का […]
विद्युत करंट से सह चालक जख्मी पिपरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपरा – सुपौल पथ में शनिवार को ट्रक से सामग्री उतारने के क्रम में सह चालक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल सह चालक राम देव मेहता को पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर बाहर रेफर किया है. जानकारी अनुसार स्थानीय व्यवसायी ने ट्रक संख्या बीआर 11 जी/0576 से खाद्य सामग्री मैदा मंगवाया था. मैदा अनलोड किये जाने को लेकर चालक द्वारा सड़क किनारे वाहन को लगाया गया. जहां सह चालक श्री मेहता द्वारा ट्रक से मैदा उतारा जा रहा था. इसी क्रम में सड़क किनारे विद्युत प्रवाहित 440 वोल्ट के तार के चपेट में आने से श्री मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सह चालक श्री मेहता मधेपुरा जिले के जीवछपुर निवासी बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










