वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद
वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद प्रतिनिधि, निर्मली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने पिपराही चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये बरामद किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराये जाने […]
वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद प्रतिनिधि, निर्मली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने पिपराही चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये बरामद किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर अर्धसैनिक बल की मदद से जगह – जगह वाहन चेकिंग अभियान जारी है. बैरियर पर प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने वाहन चेकिंग के दौरान कृष्णदेव सिंह की बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये बरामद किया है. जब्त रुपये को कोषागार में जमा करा दिया गया है. चालक द्वारा कागजात दिखाने के बाद बाइक को छोड़ दिया गया. वाहन चेकिंग के दौरान जब्त रुपये की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में दंडाधिकारी द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










